सरकार कंपनी के बारे में उसके शेयरधारकों और अन्य हितधारकों को आवश्यक वित्तीय जानकारी प्रदान करने में वित्तीय रिपोर्टिंग को एक अच्छे कारपोरेट प्रशासन के एक अभिन्न और महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में मान्यता देती है । ऐसी जानकारी विश्वसनीय, निष्पक्ष और साझा मानकों के आधार पर तुलना योग्य होनी चाहिए । ऐसा होने पर यह लेखा स्तरों के रूप में उपयुक्त वित्तीय रिपोर्टिंग प्रणाली की जरूरत पर बल देता है , जो वैधानिक क्रियान्वयन के योग्य उत्तरदायित्व को सुनिश्चित करते हुए ठोस लेखा सिध्दांतों को लागू करती है और कंपनी की वित्तीय स्थिति के बारे में सच्ची तस्वीर प्रस्तुत करती है । read more »