Rajasthan

State of India

घायलों की देखरेख के लिए मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी

जयपुर, 14 मई। जयपुर शहर में मंगलवार की शाम हुए सिलसिलेवार बम विस्फोट में घायल व्यक्तियों की देखरेख के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल एवं संतोकबा दुर्लभ जी अस्पताल में 24 घंटे के लिए राज्य सरकार के विभिन्न मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सवाई मानसिंह अस्पताल में बुधवार को दोपहर 12 से सायं 6 बजे तक सार्वजनिक निर्माण मंत्री श्री राजेन्द्र राठौड़, सायं 6 से रात्रि 12 बजे तक शिक्षा मंत्री श्री कालीचरण सराफ तथा रात्रि 12 से सुबह 6 बजे तक कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी को लगाया गया है।  read more »

( categories: )

मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतक परिजनों को दी 5-5 लाख रुपए की दी सहायता

विधि एवं न्याय मंत्री ने मृतकों के परिजनों को घर जाकर ढाढ़स बंधाया

जयपुर, 14 मई। विधि एवं न्याय मंत्री श्री घनश्याम तिवाड़ी ने बम विस्फोट में मारे गए लोगों के प्रति शोक जताते हुए उनके परिजनों को यह पहाड़ सा दु:ख सहने की क्षमता प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। उन्होंने कहा कि छोटी काशी जयपुर में आंतकवादियों की इस वारदात की जितनी निन्दा की जाए उतनी ही कम है।

उन्होंने बुधवार को राज्य सरकार की ओर से बम विस्फोट में मारे गए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की सहायता भी उनके घर जाकर प्रदान की।

( categories: )

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने घायलों की कुशलक्षेम पूछी

जयपुर, 14 मई। जयपुर शहर में मंगलवार की शाम हुए सिलसिलेवार बम विस्फोट में घायल व्यक्तियों देख व्यथित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री नरपत सिंह राजवी ने कहा कि इस जघन्य अपराध की जितनी भर्त्सना की जाय, कम है। उन्होंने कहा कि घटना मे लिप्त अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा।

श्री राजवी बुधवार को प्रात: जोधपुर से सीधे ही सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचे और अस्पताल के ट्रोमा सेन्टर, डे केयर सेन्टर, साऊथ विंग प्रथम व द्वितीय एवं आपातकालीन कक्ष में जाकर घायलों एवं गम्भीर रूप से घायलों की कुशलक्षेम पूछी एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  read more »

( categories: )

लालकृष्ण आडवानी ने किया जयपुर बम विस्फोट घटना स्थलों का दौरा

जयपुर 14 मई। जयपुर में मंगलवार शाम को हुए बम विस्फोट में घायल लोगों की कुशल क्षेम पूछने के लिए मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे बुधवार को लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री श्री लालकृष्ण आडवाणी के साथ सवाई मानसिंह चिकित्सालय का दौरा किया।

चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों में उपचाराधीन मरीजों के ईलाज के बारें में जानकारी लेते हुए उन्होंने परिजनों को ढांढ़स बंधाया। इसके बाद मुख्यमंत्री एवं श्री आडवानी ने सभी घटना स्थलों का दौरा करते हुए मौके पर हालात का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान सांगानेरी गेट एवं चांदपोल पर स्थित हनुमान मंदिरों में शीश नवाकर प्रदेश में अमन चैन, साम्प्रदायिक सद्भाव एवं भाईचारें की सुदीर्ध परम्परा को कायम रखने की प्रार्थना की।  read more »

( categories: )

खान मंत्री ने सहायता राशि का वितरण किया

जयपुर, 14 मई। खान एवं पैट्रोलियम मंत्री श्री लक्ष्मीनारायण दवे ने बुधवार को जयपुर शहर के नाहरगढ़ थाना क्षेत्रा में बम विस्फोट में मारे गये लोगों के परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढ़ाढ़स बंधाया और राज्य सरकार की ओर से पांच-पांच लाख रुपये की नकद सहायता राशि का वितरण किया।

श्री दवे सबसे पहले चांदपोल बाजार में बालानंदजी के रास्ते स्थित श्री अब्दुल महारूफ के निवास पर गये। उन्होंने परिवारजनों से मिलकर तेरह वर्षीय बच्ची इलमा के निधन पर राज्य सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें पांच लाख रुपये की सहायता राशि दी। श्री अब्दुल महारूफ की दो पुत्रिायाँ मंगलवार को चांदपोल हनुमानजी के मंदिर के पास दही लेने गयी थीं और बम विस्फोट में सुश्री इलमा की दर्दनाक मौत होने के साथ अरीना गंभीर रूप से घायल हो गई थी।  read more »

( categories: )

बम ब्लास्ट में मृतक आशाराम गुर्जर के परिजनों को 5 लाख रुपये की सहायता

जयपुर, 14 मई। जयपुर में मंगलवार को सांगानेरी गेट स्थित मंदिर के हुए बम ब्लास्ट में टोंक जिले के घांस गांव का आशाराम गुर्जर (18) पुत्रा लादू गुर्जर भी शहीद हो गया था। बुधवार को सरकारी मुख्य सचेतक महावीर प्रसाद जैन ने मृतक के घर जा कर राज्य सरकार की आर से पांच लाख रुपये की नकद राशि मृतक आशाराम के पिता लादू गुर्जर को प्रदान की तथा हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढाढस बंधाया। मुख्य सचेतक ने कहा कि इस प्रकार की आंतक की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।  read more »

जयपुर बम विस्फोट में मृतक के परिजन को पांच लाख की आर्थिक सहायता

जयपुर, 14 मई। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री श्री कालूलाल गुर्जर ने बुधवार को क्षेत्रीय विधायक श्री कन्हैयालाल मीणा, श्री पुखराज पहाड़िया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ जयपुर बम ब्लास्ट में मारे गये श्री दीपक सैनी निवासी ग्राम गढ़, पंचायत समिति, बस्सी जयपुर के घर जाकर उनके पिता श्री शंकरलाल, दादा श्री बसंतलाल सैनी व शौक सन्तप्त परिजनों से मिलकर उन्हें सान्त्वना दी एवं ढ़ांढ़स बंधाया एवं मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चैक मौके पर ही प्रदान किये। इस अवसर पर बस्सी के उपखंड अधिकारी एवं विकास अधिकारी भी उपस्थित थे।

( categories: )

भीलवाड़ा : मुख्यमंत्री सर्वजन संबल महाभियान का सफल आयोजन

भीलवाड़ा जिले के प्रभारी,गृह मंत्री श्री गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सर्वजन संबल महाअभियान के तहत भीलवाड़ा जिले में 69 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित शिविरों में जनसमस्याओं से संबंधित कुल 2262 प्रकरण प्राप्त हुए जिनमें से 539 प्रकरणों का शिविर स्थल पर मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष 1723 प्रकरणों में से राज्य सरकार के स्तर के 543 प्रकरण राज्य सरकार को प्रेषित किये गये तथा शेष 1180 प्रकरणों के निस्तारण की कार्यवाही की जा रही है जिनका जून माह तक शत प्रतिशत निस्तारण कर दिया जाएगा।  read more »

वर्तमान सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान का नाम गौरवान्वित किया है

जयपुर, 13 मई। शिक्षा मंत्री श्री कालीचरण सराफ ने कहा है कि वर्तमान सरकार ने शिक्षा के सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर नई पहचान बनाई है, जिससे शिक्षा के क्षेत्रा में राजस्थान का नाम गौरवान्वित हुआ है। शिक्षा मंत्री आज राजस्था  read more »

( categories: )

लंगा कलाकार समाज के जत्थे द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत

जयपुर, 13 मई। लंगा कलाकार समाज के कलाकार जत्थे ने मंगलवार को यहां हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे का लोकगीतों की प्रस्तुति के साथ अगवानी कर उनका रंगारंग रूप में भावभीना स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्रीमती राजे के हेल  read more »

( categories: )